बढ़ती उम्र के साथ ही बढ़ने लगती हैं दातों की समस्या, इस तरह रखें ख्याल

बढ़ती उम्र के साथ ही बढ़ने लगती हैं दातों की समस्या, इस तरह रखें ख्याल

सेहतराग टीम

उम्र बढ़ने के साथ शरीर कमजोर होने लगता है और कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। उन्हीं समस्याओं में दांत की भी समस्या आती है। इसलिए डॉक्टर भी कहते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ दांत कमजोर हो जाते हैं और गिरने लगते हैं। वही साथ ही सांसों की बदबू और मसूड़ो की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है, जिसे हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तो आइए हम आपको बताते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ दांतों से संबंधित किन बातों की जानकारी आपको होनी चाहिए।

पढ़ें- गर्मियों के मौसम में इन फलों का करें सेवन, पानी की कमी दूर कर देंगे नई ऊर्जा

जांच जरूरी है

उम्र चाहे जो हो नियमित रूप से दांतों की जांच करवाना बहुत जरूरी है। कई बार लगता है कि हमारे दांत मजबूत हैं, लेकिन इसमें मौजूद गंदगी धीरे-धीरे इसे कमजोर बना देती है।

दांत में दर्द? अपनाएं ये अचूक घरेलू नुस्खे (Home Remedies For Teeth pain in Hindi):

फ्लोराइड की मात्रा बढ़ाएं

दांतों को स्वस्थ रखने और कैविटी से बचाने में फ्लोराइड की भूमिका अहम होती है। इसके अलावा फ्लोराइड टूथ इनैमल बनाने में भी मदद करता है।

मुंह सूखने न दें

सलाइवा (लार) दांतों को स्वस्थ और मजबूत रखने में मदद करता है। अगर मुंह सूखा रहे, तो दांतों और मसूड़ों के बीच मौजूद ये सलाइवा खत्म हो जाता है, जिससे दांत कमजोर होने लगते हैं।

इन 4 घरेलू उपायों से पाएं चमकते सफेद दांत (Home Remedies for Get Glowing White Teeth in Hindi):

खानपान का ध्यान रखें

आपके खानपान की भूमिका दांतों की सेहत के लिए काफी अहम होती है। खाने में मौजूद विटमिन डी और कैल्शियम दांतों को मजबूत बनाता है, इसलिए ऐसा खाना खाएं जिसमें इनकी मात्रा ज्यादा हो।

अच्छा टूथब्रश प्रयोग करें

दांतों को स्वस्थ रखने में टूथब्रश की भूमिका भी बहुत अहम होती है। टूथब्रश अगर अच्छा हो तो दांतों की सफाई भी अच्छे से होती है, लेकिन अगर खराब गुणवत्ता वाला ब्रश हो तो इससे मसूड़ों को भी समस्या हो सकती है।

मुंह की बीमारियों से दर्द-ए-दिल

आपको यह जानकार हैरानी होगी कि मुंह से संबंधित बीमारियां आपके दिल को भी प्रभावित करती हैं। कई शोधों में भी इस बात का खुलासा हो चुका है। दांतों के कारण अगर मसूड़ों में सूजन हो तो यह धमनियों तक फैल जाती है।

 

इसे भी पढ़ें-

गर्मियों में होने वाली इन 5 बीमारियों से रहें सावधान, जानें बचाव के तरीके

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।